हरे मटर का निमोना
सामग्री :-
1. हरे मटर का पेस्ट 1 कटोरी
2.बारीक कटा आलू 1 कटोरी
3.प्याज का पेस्ट 3 चम्मच
4.लहसुन का पेस्ट 1/2 चम्मच
5.हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच
6.लालमिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
7.गरम मसाला पाउडर 2 चुटकी
8.बारीक कटा धनिया 1 चम्मच
9. पानी 1 गिलास
10.तेल 3 चम्मच
11.नमक स्वादानुसार
1. कुक टॉप पर फ्राई पैन चढ़ाये आंच को मद्द्यम कर दे. बारीक कटा आलू डालें और थोड़ा चढ़ाये अब प्याज़ की पेस्ट डालें और चलायें.
2. हरे मटर का पेस्ट डाले और थोड़ा चलायें.
3. अब इसमें लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालकर धीमी आंच पर थोड़ा पकाएं . स्वादानुसार नमक डालें और चलायें.
4. इसे धीमी आंच पर ही पकाएं.
5. जब मसाले पक जाये तब इसमें पानी डालें मद्द्यम आंच पर लगभग एक मिनट तक पकाएं. बाद में बारीक कटी धनियापत्ती डालें और चलायें. अब आंच बंद कर दें.
तैयार है हरे मटर का निमोना






No comments:
Post a Comment