शाही टुकड़ा
सामग्री :-
1. ब्रेड स्लाइस 3 पीस
2. बादाम का पेस्ट 1/2 कटोरी
3. कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कटोरी
4. घी 4 चम्मच
5. क्रस्ड काजू +पिस्ता 2 चम्मच
6. क्रस्ड इलायची 1 चुटकी
7. महीन चीनी 2 चम्मच
8. दूध 1 गिलास
1. ब्रेड के किनारी निकाल कर चार टुकड़ो में काट लें.
कुक टॉप पर फ्राई पैन चढ़ाये घी डालकर आंच धीमी करके ब्रेड के टुकड़ो को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें. अब एक प्लेट में निकाल के अलग रख दें.
2. अब इसी फ्राई पैन में धीमी आंच पर बादाम का पेस्ट, दूध,कंडेंस्ड मिल्क, क्रस्ड इलायची, महीन चीनी बारी - बारी से डालें और आंच को मद्द्यम कर दें और बराबर
चलाते रहे. जब शाही ग्रेवी आधी हो जाय तब आंच को बंद कर दें.
Thanks for watching






No comments:
Post a Comment