Instant Fried Idli
सामग्री :-
1.इडली 7 पीस
2.बारीक कटा प्याज 1/2 कटोरी
3.बारीक कटा टमाटर 1/2 कटोरी
4. हरी मिर्च स्लाइस में कटे 1 चम्मच
5.बारीक कटी हरी धनिया 1 चम्मच
6.क्रस्ड लहसुन +अदरक 1/2 चम्मच
7.जीरा 1/2 चम्मच
8.पाव भाजी मसाला 1 चम्मच
9. हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच
10. लालमिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
11.तेल 4 चम्मच
12.पानी 1/2 गिलास
13.नमक स्वादानुसार
विधि :-
1. फ्राई पैन को कुक टॉप पर चढ़ाये दो चम्मच तेल डालकर आंच को मद्द्यम कर दे. अब सभी इडली के चार टुकड़ें करे और फ्राई पैन में गोल्डन पिंक होने तक फ्राई करे. इसके बाद इसे प्लेट में निकाल के अलग रख दें.
2. अब बाकी के बचे तेल फ्राई पैन में डालें. जीरा डालें, जब जीरा चटक जाय तब बारीक कटा प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भुने इसके बाद इसमें क्रस्ड लहसुन +अदरक डालकर कर चलायें. अब टमाटर डालें और इसे मसलते हुए चलायें, स्लाइस में कटे हुए हरी मिर्च डालकर चलायें और आंच को धीमी कर दें.
3.हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर डालकर कर धीमी आंच पर थोड़ा भुने अब इसमें पाव भाजी मसाला डालें और थोड़ा चढ़ाये.
4.आधा गिलास पानी और नमक डालें और धीमी आंच पर पकाएं.अब इसे मसलते हुए अच्छी सी ग्रेवी तैयार कर लें.
5.अब इसमें फ्राई किये हुए इडली डालें और सभी ग्रेवी इसमें अच्छे से मिला लें. ऊपर से बारीक कटी धनिया डालकर कर एक बारी चलाकर आंच बंद कर दें.
तैयार है इंस्टेंट फ्राइड इडली
Thanks for watching






No comments:
Post a Comment