Veg Biryani
सामग्री :-1. बासमती चावल 2 बाउल
2. बारीक कटा फ्रेंच बीन्स 1/2 बाउल
3. बारीक कटा गाजर 1/2 बाउल 4. प्याज स्लाइस में कटे हुए 1/3 बाउल 5. पनीर टुकड़ो में कटे हुए 1/3 बाउल
6. टमाटर की प्यूरी 1 बाउल
7. क्रस्ड अदरक + लहसुन 1 चम्मच
8. बिरयानी मसाला 1 चम्मच
9. साबुत जीरा 1/2 चम्मच
10. किशमिश 1 चम्मच
11. साबुत गरम मसाला
a. लौंग 2 पीस
b. कालीमिर्च 2 पीस
c. सफेदमिर्च 2 पीस
d. हरी इलायची 2 पीस
c. दालचीनी 2 पीस
12. लालमिर्च पाउडर 1 चम्मच
13. हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच
14. तेल 4 चम्मच
15. घी 2 चम्मच
16.. बारीक कटा हरा धनिया पत्ता 1 चम्मच
17. दही 1/2 बाउल
18. नमक स्वादानुसार
विधि :-
1.कुक टॉप पर फ्राई पैन चढ़ाये. सबसे पहले क्यूब में कटे पनीर को हकला फ्राई कर लें.
2. अब प्याज़ को ब्राउन होने तक फ्राई कर लें. फिर इसे निकाल कर अलग रख दें.
3. साबुत जीरा डाले. अब बाकि बचे तेल में साबुत गरम मसाला डाले. और इसे माधयम आंच पर चटकाएं.
4.क्रश्ड अदरक + लहसुन डालें और थोड़ा चढ़ाये. फ्रेंच बीन्स डाले और हल्का चलायें.
5. बारीक कटे गाजर,बिरयानी मसाला, हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर, और नमक डालें मसाले को धीमी आंच पर पकाएं.
6. टमाटर की प्यूरी डालें और चलायें.
7. अब तलें हुए पनीर के टुकड़ें डालें और चलायें.
8.अब पहले से बने हुए चावल धीरे - धीरे कर के मिलाएं, ऊपर से दही डालकर अच्छे से मिलाएं..
9.अब पहले से तले हुए प्याज और घी डालकर बराबर चलालें.
10और अब किसमिस डालकर चलायें. ऊपर से बारीक कटी धनियापत्ती डालें.
Note .कच्चा चावल 2 कटोरी ले कर सामान्यता जैसे उबाला जाता है, वैसे उबाल लेंगे, फिर ठंडा करने के बाद इसका उपयोग करेंगे.
Thanks for watching
.











No comments:
Post a Comment